15 फ़रवरी 2024 - 05:41
दक्षिण लेबनान में ज़ायोनी सेना के जघन्य अपराध जारी, आवासीय इमारत पर बमबारी 11 नागरिक शहीद

लेबनानी मीडिया ने बताया कि इस आवासीय इमारत पर ज़ायोनी सेना के हवाई हमले में शहीदों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। मरने वाले सभी लोग आम नागरिक हैं। इस्राईल के दावों के विपरीत, इनमें कोई भी सैन्यकर्मी नहीं है।

ग़ज़्ज़ा से लेकर रफह और दमिश्क़ से लेकर दक्षिणी लेबनान तक अवैध राष्ट्र इस्राईल के जघन्य अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

लेबनान के दक्षिण में नबतियह शहर में एक आवासीय इमारत पर ज़ायोनी शासन के हमलों के नतीजे में, कई नागरिक शहीद और घायल हो गए।

लेबनानी मीडिया ने बताया कि इस आवासीय इमारत पर ज़ायोनी सेना के हवाई हमले में शहीदों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। मरने वाले सभी लोग आम नागरिक हैं। इस्राईल के दावों के विपरीत, इनमें कोई भी सैन्यकर्मी नहीं है।

दूसरी ओर, "अल जज़ीरा" चैनल के रिपोर्टर ने नबतियह शहर पर ज़ायोनी हवाई हमले में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की ओर इशारा करते हुए इसे ज़ायोनी सेना द्वारा किया गया एक और नरसंहार बताया है।